delhihighlight

त्योहारी सीजन में बढ़ती मांग से बढ़ा देसी चना का भाव, जानें आज के नए रेट

Aaj Chane Ka Bhav : चना की कीमतों में इस उछाल के पीछे मुख्य कारण कमजोर उत्पादन और बढ़ती मांग है। कमजोर उत्पादन के चलते आपूर्ति में कमी आई है जिससे मंडी में चना की मांग बढ़ गई है।
 
Aaj Chane Ka Bhav

Delhi highlights, नई दिल्ली : पिछले कुछ समय से चना की कीमतों (Chana bhav) में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। खासकर पिछले एक महीने के दौरान देसी चना की कीमतों में तेजी से इजाफा हुआ है। इंदौर मंडी में देसी चना का भाव उच्चतम आठ हजार दस रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। यह वही चना है जिसकी कीमत एक महीने पहले छ हजार पाँच सो रुपए प्रति क्विंटल के आसपास थी। इस तरह मात्र 30 दिनों में देसी चना के भाव में एक हजार पांच सो रुपए प्रति क्विंटल की उछाल आई है।

चना की कीमतों में इस उछाल के पीछे मुख्य कारण कमजोर उत्पादन और बढ़ती मांग है। कमजोर उत्पादन के चलते आपूर्ति में कमी आई है जिससे मंडी में चना की मांग बढ़ गई है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय बाजार में आयात और निर्यात की स्थितियां भी चना की कीमतों को प्रभावित कर रही हैं। आयात और निर्यात के चलते मंडी में कीमतों में रोजाना बदलाव होता रहता है।

यह भी पढ़ें : त्योहारी सीजन में कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार देगी बड़ा तोहफा, जानें अपडेट

डॉलर चना की कीमतों में गिरावट

पिछले कुछ समय से डॉलर चना की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही थी लेकिन बीते दिन इसमें 200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद डॉलर चना का भाव 9700 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया। यह गिरावट अस्थायी हो सकती है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग और आपूर्ति के मुताबिक कीमतें बदलती रहती हैं।

गेहूं और सोयाबीन के भाव में उतार-चढ़ाव

इंदौर मंडी में केवल चना ही नहीं बल्कि अन्य अनाजों की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। गेहूं का रेट 2500 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। वहीं सोयाबीन की कीमतों में भी गिरावट रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के बावजूद सोयाबीन की कीमत 3750 से 4300 रुपए प्रति क्विंटल के बीच रही।

दालों की बढ़ती मांग और चना की कीमतों में तेजी

बारिश और त्योहारों के मौसम में हरी सब्जियों की जगह लोग दालों का ज्यादा इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। चना भी दाल के रूप में प्रमुखता से इस्तेमाल होता है। बीते कुछ दिनों से चना की मांग में लगातार इजाफा हो रहा है जिससे इसकी कीमतों में तेजी आ रही है।

यह भी पढ़ें : देश की इस मंडी में 24800 रुपये क्विंटल पहुंचा प्याज का भाव, जानिए आपके शहर में क्या हैं ताज़ा रेट ?

चना की कीमतों में यह तेजी सीजन के दौरान ही शुरू हो गई थी। जैसे-जैसे मंडियों में आवक घटती गई चना के भाव तेज होते गए। इसके अलावा चना की आपूर्ति में कमी भी इसकी कीमतों में बढ़ोतरी का एक प्रमुख कारण है।

मसूर और कांटा चना के भाव में बदलाव

इंदौर मंडी में बृहस्पतिवार को मसूर के भाव में 50 रुपए प्रति क्विंटल की कमी आई जिससे मसूर की कीमत घटकर 5900 से 5950 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। वहीं कांटा चना 7600 से 7700 रुपए प्रति क्विंटल पर बिक रहा है जबकि चना विशाल की कीमत 7500 से 7750 रुपए प्रति क्विंटल के बीच रही।