delhihighlight

Gajar ki kheti I गाजर की खेती से किसानों को 3 महीने में मिलेगा बंपर मुनाफा, जानिए बिजाइ की पूरी प्रक्रिया

गाजर की खेती से आप 2 से 3 महीनों में बंपर मुनाफा कमा सकते हैं। आइए जानते हैं गाजर की खेती से कैसे आसानी से तगड़ा लाभ कमा सकते हैं....
 
Gajar ki kheti

Gajar ki kheti I गाजर की खेती से किसानों को 3 महीने में मिलेगा बंपर मुनाफा, जानिए बिजाइ की पूरी प्रक्रिया | अगर आप खेती से कमाई करना चाहते हैं तो यह सही समय है। वर्तमान में मॉनसून अपने अंतिम चरण में है ऐसे में सब्जी की खेती करना एक अच्छा विकल्प है। खासकर गाजर की खेती से आप 2 से 3 महीनों में बंपर मुनाफा कमा सकते हैं। आइए जानते हैं गाजर की खेती से कैसे आसानी से तगड़ा लाभ कमा सकते हैं।

गाजर की खेती कैसे करें?

गाजर की खेती के लिए रेतीली दोमट या हल्की कीचड़ वाली मिट्टी सबसे उपयुक्त मानी जाती है। खेती की शुरुआत में खेत की 2 से 3 बार अच्छे से जुताई कर लें और इसके बाद सड़ी हुई गोबर की खाद डालें। इसके लिए खेत में क्यारियां बनाएं और क्यारियों में 1.5 सेमी गहराई तक गाजर के बीज लगाएं।

गाजर के बीज बोने से पहले ध्यान रखें कि उन्हें 24 घंटे के लिए पानी में भिगो दें ताकि बीज अंकुरित हो सकें। बुवाई के 12 से 15 दिन बाद गाजर के बीज अंकुरित होते हैं और 3 महीनों के भीतर फसल तैयार हो जाती है। प्रति हेक्टेयर खेत में 4 से 6 किलो बीज की आवश्यकता होती है और गोबर की खाद प्रति हेक्टेयर में 20 से 25 टन डालना जरूरी होता है।

कहां होती है गाजर की खेती?

गाजर की खेती हमारे देश के कई राज्यों में बड़े स्तर पर की जाती है खासकर उत्तर प्रदेश कर्नाटक महाराष्ट्र और बिहार में। इस फसल के लिए 15 से 30 डिग्री सेल्सियस का तापमान सबसे उपयुक्त होता है।

90 दिनों में होगी बंपर कमाई

गाजर की फसल 90 दिनों में पूरी तरह तैयार हो जाती है। इसके बाद आप इसे बाजार में बेचकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। प्रति हेक्टेयर 8 से 10 टन गाजर का उत्पादन होता है और बाजार में गाजर 30 से 50 रुपये प्रति किलो तक बिकती है। इस हिसाब से आप प्रति हेक्टेयर गाजर की खेती से लाखों रुपये कमा सकते हैं।

गाजर के बीज की कीमत

अगर आप गाजर की खेती शुरू करना चाहते हैं तो आपको बाजार में एक किलो गाजर के बीज लगभग ₹780 से ₹1000 के बीच मिल जाएंगे। यह बीज आपके खेत के आकार के हिसाब से उचित होंगे।