Aaj Ka Mausam : दिल्ली से लेकर गुजरात तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, जानें अगले 24 घंटों में मौसम का पूर्वानुमान

Delhi highlights (ब्यूरो)। देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और इसका असर कई राज्यों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-NCR और कई अन्य राज्यों में मूसलधार बारिश हो रही है जिसके चलते कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आगामी दिनों के लिए मौसम की भविष्यवाणी की है जिसमें कई राज्यों के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।
दिल्ली और उत्तर भारत में मूसलधार बारिश का अलर्ट
दिल्ली-NCR के साथ-साथ हरियाणा पंजाब राजस्थान उत्तर प्रदेश उत्तराखंड और अन्य उत्तर भारतीय राज्यों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है जिससे स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा गुजरात तटीय आंध्र प्रदेश कर्नाटक केरल और तेलंगाना में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है जिसके लिए येलो और रेड अलर्ट जारी किया गया है।
हिमाचल प्रदेश में आफत की बारिश
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन और बादल फटने का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार को गुजरात तटीय कर्नाटक कोंकण-गोवा मध्य महाराष्ट्र और पश्चिमी महाराष्ट्र में भी जबरदस्त बारिश हुई। इस बारिश के चलते प्रदेश में कुल 78 सड़कों को बंद कर दिया गया है जिसमें प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल हैं।
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि मानसून का ट्रफ वर्तमान में राजस्थान के जैसलमेर उदयपुर और पश्चिमी विदर्भ में सक्रिय है। यह ट्रफ बंगाल की खाड़ी की ओर जा रहा है जिसके कारण इन क्षेत्रों में लो-प्रेशर का निर्माण हो रहा है। इसका परिणामस्वरूप विदर्भ आंतरिक कर्नाटक मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों गुजरात और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।
गुजरात और उत्तर भारत में बारिश का विशेष अलर्ट
मंगलवार को गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया था और बुधवार को भी दक्षिणी गुजरात में भारी से अत्यंत भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। इसके अलावा पश्चिमी मध्य प्रदेश और कोस्टल कर्नाटक में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। राजस्थान पंजाब-हरियाणा उत्तराखंड और सेंट्रल इंडिया के विदर्भ क्षेत्र में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार और झारखंड में मौसम का परिवर्तन
मौसम विभाग ने बिहार और झारखंड में आज हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा अगले 24 घंटे में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी भारी बारिश हो सकती है। इन राज्यों में मौसम के बदलते मिजाज के चलते स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
आज के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार विदर्भ कोंकण और गोवा तटीय कर्नाटक केरल मध्य प्रदेश राजस्थान और पूर्वोत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों में कहीं हल्की से मध्यम तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय पंजाब हरियाणा ओडिशा रायलसीमा केरल और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं बिहार झारखंड पश्चिम बंगाल उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है।