15 August Gold Silver Price: सातवें आसमान से धड़ाम हुई सोने-चांदी की कीमत, जानें आज के नए रेट

Today 15 August Gold Silver Price : बजट 2024 के पेश होने के बाद से सोने के दामों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। वित्त मंत्री द्वारा बजट भाषण में सोने पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को घटाने की घोषणा के बाद इसका सीधा असर सोने के बाजार पर पड़ा है। सोने के दाम में लगातार हो रही गिरावट ने उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छा अवसर प्रदान किया है विशेष रूप से वे लोग जो सोने और चांदी के गहने बनाने की योजना बना रहे हैं।
झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 67,250 रुपए दर्ज की गई है जबकि 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 70,610 रुपए है। वहीं चांदी प्रति किलो 88,000 रुपए के भाव से बेची जा रही है।
बजट 2024 के बाद सोने के दाम में गिरावट
बजट 2024 के बाद सोने के दामों में गिरावट के पीछे मुख्य कारण कस्टम ड्यूटी में की गई कटौती है। फाइनेंस मिनिस्टर द्वारा की गई इस घोषणा से सोने के आयात पर लगने वाले कर में कमी आई है जिससे बाजार में सोने की उपलब्धता बढ़ी है और दामों में गिरावट देखने को मिली है।
सर्राफा व्यापारी और इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के सदस्य मनीष शर्मा ने बताया कि सोने और चांदी दोनों के भाव में गिरावट देखी जा रही है। खासतौर पर प्रति किलो चांदी के भाव में आज 500 रुपए की गिरावट आई है। बुधवार की शाम तक चांदी 88,500 रुपए प्रति किलो के भाव से बेची जा रही थी जो आज घटकर 88,000 रुपए प्रति किलो हो गई है।
22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के मौजूदा दाम
22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के दामों में भी गिरावट जारी है। बुधवार को 22 कैरेट सोने की कीमत 67,350 रुपए प्रति 10 ग्राम थी जो आज घटकर 67,250 रुपए हो गई है। इस प्रकार दाम में 100 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है।
इसी प्रकार बुधवार को 24 कैरेट सोने का भाव 70,720 रुपए प्रति 10 ग्राम था जो आज घटकर 70,610 रुपए हो गया है। यानी सोने के भाव में 110 रुपए की गिरावट देखी गई है।