Sone ka Bhav : मंगलवार के दिन सोने और चांदी के भाव में गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों में गोल्ड और सिल्वर रेट

Delhi Highlights, नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई। सोने की कीमत 270 रुपये तक कम हुई है। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में 22 कैरेट सोने का भाव 71,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास रहा जबकि दिल्ली, लखनऊ और जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 77,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर देखा गया। नोएडा और गाजियाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 76,810 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।
सोने और चांदी के दाम में बदलाव
सोने की कीमतों में यह गिरावट वैश्विक बाजारों में हो रही घटनाओं और निवेशकों की धारणा में बदलाव के कारण है। जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है घरेलू बाजार में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। इससे पहले सोमवार 14 अक्टूबर 2024 को सोने की कीमत 200 रुपये बढ़कर 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। यह बढ़ोतरी ताजा औद्योगिक मांग के चलते हुई थी लेकिन मंगलवार को इसमें गिरावट आ गई।
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार को चांदी की कीमत 500 रुपये बढ़कर 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। हालांकि, आज मंगलवार को यह 96,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है जिससे बाजार में अस्थिरता बनी हुई है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का आज का भाव (15 अक्टूबर 2024)
शहर | 22 कैरेट सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम) | 24 कैरेट सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम) |
---|---|---|
दिल्ली | 71,290 | 77,760 |
मुंबई | 71,140 | 77,610 |
अहमदाबाद | 71,190 | 77,660 |
चेन्नई | 71,140 | 77,610 |
कोलकाता | 71,140 | 77,610 |
गुरुग्राम | 71,290 | 77,810 |
लखनऊ | 71,290 | 77,810 |
बेंगलुरु | 71,140 | 77,610 |
जयपुर | 71,290 | 77,810 |
पटना | 71,190 | 77,660 |
भुवनेश्वर | 71,140 | 77,610 |
हैदराबाद | 71,140 | 77,610 |
सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे के कारण
सोने की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में हो रहे परिवर्तनों से है। वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतें गिरने से घरेलू बाजार में भी निवेशकों की भावनाओं पर असर पड़ा है। वहीं घरेलू मांग में कमी और वैश्विक बाजार में डॉलर की मजबूती भी सोने की कीमतों पर दबाव बना रही है।
विशेषज्ञों के अनुसार सोने की कीमतों में यह गिरावट अस्थायी हो सकती है, क्योंकि आगामी त्योहारी सीजन में सोने की मांग में बढ़ोतरी की संभावना है। अक्टूबर और नवंबर के महीनों में दीवाली और अन्य त्योहारों के चलते सोने की खपत में इजाफा हो सकता है, जिससे इसकी कीमतें फिर से ऊपर जा सकती हैं।
चांदी की कीमतों में भी उछाल
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी आज उछाल देखा गया। सोमवार को 500 रुपये की बढ़ोतरी के बाद चांदी का भाव 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था। आज मंगलवार को चांदी की कीमत 96,900 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गईजो कि घरेलू औद्योगिक मांग में सुधार का संकेत है। विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।