Haryana Govt Holiday: हरियाणा में दीपावली की छुट्टी को लेकर सरकारी आदेश जारी, इस दिन बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज, दफ्तर

Delhi Highlights, चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने दीपावली 2024 के अवसर पर 31 अक्टूबर वीरवार को सरकारी अवकाश घोषित किया है। यह फैसला हरियाणा के मुख्य सचिव द्वारा जारी अधिसूचना के बाद लिया गया है जिसे शिक्षा निदेशालय और अन्य सभी विभागों को भेजा जा चुका है। स्कूलों में इस अवकाश की घोषणा के बाद शिक्षक और छात्र काफी उत्साहित हैं।
दीपावली अवकाश में बदलाव
इस वर्ष हरियाणा में दीपावली का अवकाश 1 नवंबर के बजाय 31 अक्टूबर को रखा गया है। यह घोषणा सरकार द्वारा 2024 में जारी की गई नई अधिसूचना के तहत की गई है। इसके तहत राज्य के सभी सरकारी विभागों निगमों बोर्डों और शिक्षण संस्थानों में 31 अक्टूबर 2024 को राजपत्रित अवकाश रहेगा।
दूसरी ओर अन्य राज्यों में दीपावली की छुट्टियों के तिथियों में फेरबदल किया गया है। कुछ राज्यों में यह अवकाश 1 नवंबर को रखा गया है जबकि हरियाणा ने इस बार इसे एक दिन पहले 31 अक्टूबर को घोषित किया है। यह बदलाव खासतौर पर कर्मचारियों और छात्रों के लिए महत्त्वपूर्ण है क्योंकि इससे उन्हें त्यौहार के पहले ही अवकाश का लाभ मिल रहा है।
शिक्षा निदेशालय ने जारी किए निर्देश
शिक्षा निदेशालय ने हरियाणा के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में तुरंत निर्देश जारी कर दिए हैं। अब राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल 31 अक्टूबर को दीपावली अवकाश के तहत बंद रहेंगे। इसके साथ ही स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों में अवकाश की खबर सुनकर खुशी का माहौल है। सभी स्कूलों में जल्द ही यह सूचना भी साझा की जा रही है ताकि अभिभावक और छात्र पहले से ही इसकी तैयारी कर सकें।
सरकारी और शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद
हरियाणा सरकार के आदेशों के अनुसार 31 अक्टूबर 2024 को राज्य के सभी सरकारी कार्यालय बोर्ड निगम और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। यह आदेश सभी सरकारी कर्मचारियों और छात्रों के लिए लागू होगा। दीपावली का त्यौहार हमेशा से ही हरियाणा में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में इस साल छुट्टी की तारीख में बदलाव ने लोगों को राहत दी है। अधिकांश लोगों ने इस बदलाव को सकारात्मक रूप में लिया है और वे अब अपने त्यौहार को और भी बेहतर तरीके से मना सकेंगे।