delhihighlight

Haryana Weather Today: हरियाणा में अगले 5 दिनों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कहां-कहां बरसेंगे बादल?

Weather Today: हरियाणा में अगले 5 दिनों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कहां-कहां बरसेंगे बादल? अंबाला, करनाल, महेंद्रगढ़, भिवानी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, सोनीपत आदि जिलों में बारिश दर्ज की गई है। इनमें से कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में सबसे ज्यादा 30 मिमी बारिश हुई है।
 
Haryana Weather Today

चंडीगढ़: हरियाणा में मानसूनी हवाओं ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गुरुवार को हरियाणा के 10 जिलों में बारिश दर्ज की गई है। उत्तर और दक्षिण हरियाणा में आज भी बारिश का अनुमान है। अगले पांच दिनों तक हरियाणा में मानसून सक्रिय रहेगा जिसमें 21 और 22 जुलाई को पूरे हरियाणा में भारी बारिश की संभावना है।

मानसून के आगमन के बावजूद लोगों को उमस और गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। हल्की बारिश के बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गई है जिससे लोग बेहाल हैं। सिरसा का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जो हरियाणा में सबसे ज्यादा है।

हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले दिनों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है। अंबाला, करनाल, महेंद्रगढ़, भिवानी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, सोनीपत आदि जिलों में बारिश दर्ज की गई है। इनमें से कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में सबसे ज्यादा 30 मिमी बारिश हुई है।

मानसून का कोटा अभी पूरा नहीं हुआ

हरियाणा में मानसून का कोटा अभी तक पूरा नहीं हुआ है। सामान्यतः जुलाई तक हरियाणा में 138 मिमी बारिश होनी चाहिए लेकिन इस वर्ष अभी तक केवल 90.3 मिमी ही बारिश हुई है जो कि 35 फीसदी कम है।

हरियाणा के 17 जिलों में कम बारिश हुई है जिनमें से 11 जिलों में सामान्य से कम और 6 जिलों में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं 3 जिलों में सामान्य से अधिक और 2 जिलों में सामान्य बारिश हुई है।

5 दिन तक बारिश का येलो अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने हरियाणा के अलग-अलग जिलों में अगले पांच दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर हरियाणा के हर जिले में अगले पांच दिनों में बारिश हो सकती है जबकि 21 और 22 जुलाई को पूरे प्रदेश में बारिश हो सकती है।

हालांकि कुछ जिलों में अब तक बहुत कम बारिश हुई है जिससे लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। गुरुवार को भी दिन में धूप निकलने से उमस बढ़ गई थी लेकिन दोपहर बाद मौसम में बदलाव होने से थोड़ी राहत मिली।