delhihighlight

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज रात से फिर बदलेगा मौसम; सिरसा सहित इन जिलों में तूफ़ानी बारिश का अलर्ट

झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, पलवल, सिरसा और कुरुक्षेत्र में भी सामान्य से अधिक बारिश हुई है। इसके बावजूद राज्य के 10 जिलों में अब तक बारिश का कोटा पूरा नहीं हो पाया है। इनमें करनाल, यमुनानगर और पंचकूला सबसे ज्यादा सूखे जिले रहे हैं।
 
Haryana Weather Update

Haryana Rain Alert Today: हरियाणा में इस बार मानसून के मौसम ने कई जिलों में उम्मीद से ज्यादा बारिश की है। खासकर नूंह, गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार नूंह में सामान्य से 71% ज्यादा गुरुग्राम में 53% और महेंद्रगढ़ में 43% ज्यादा बारिश हुई है। यह 3 जिले इस बार मानसून की मेहरबानी का केंद्र रहे हैं।

इन जिलों में बारिश का हाल

हालांकि झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, पलवल, सिरसा और कुरुक्षेत्र में भी सामान्य से अधिक बारिश हुई है। इसके बावजूद राज्य के 10 जिलों में अब तक बारिश का कोटा पूरा नहीं हो पाया है। इनमें करनाल, यमुनानगर और पंचकूला सबसे ज्यादा सूखे जिले रहे हैं। करनाल में 38% कम बारिश हुई हैजबकि यमुनानगर में 33% और पंचकूला में सामान्य से 32% कम बारिश दर्ज की गई है। रेलवे कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी, नवरात्रि के बाद मिलेगा इतने दिनों का बोनस

राज्य में मानसून का प्रदर्शन

हरियाणा में इस साल मानसून का कुल प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। अब तक राज्य में 424.6 मिमी बारिश के मुकाबले 406.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य से केवल 4% कम है। यह दर्शाता है कि बारिश का कोटा लगभग पूरा हो चुका है।

हालांकि जिलेवार स्थिति में भिन्नता देखने को मिली है। जहां 12 जिलों में सामान्य से 10 से 71% तक अधिक बारिश दर्ज की गई वहीं 10 जिलों में बारिश का स्तर 10 से 38% तक कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना है जबकि कुछ क्षेत्रों में मौसम साफ रह सकता है।

अगले 24 घंटों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने 5 अक्टूबर 2024 को हरियाणा के 18 जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। इन जिलों में हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी-दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जैसे 7 जिलों में 25 से 50% तक बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद और पलवल में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में बारिश के कम आसार हैं। 5 विधानसभा सीटों पर कल 10 लाख से ज्यादा मतदाता चुनेंगे विधायक, 996 पोलिंग बूथ तैयार

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 7 अक्टूबर 2024 को फिर से हल्की बारिश हो सकती है। आईएमडी चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में रात के तापमान में 1.1 डिग्री की कमी आई है। हालांकि रात का तापमान अभी भी सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक बना हुआ है। हिसार में सबसे कम 21.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। वहीं नारनौल में रात का तापमान सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा यानी 27 डिग्री तक पहुंच गया है।