MSP News : हरियाणा में 1 अक्टूबर से शुरू होगी फसलों की सरकारी खरीद, इन 24 फसलों पर मिलेगी MSP, देखें लिस्ट

चंडीगढ़: हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों (assembly elections) को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी (Chief Minister Nayab Singh Saini) ने किसानों के हित में एक बड़ी घोषणा की है। जनसभा के दौरान उन्होंने ऐलान किया कि राज्य सरकार अब हरियाणा के किसानों की सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदेगी। इसके तहत पहले केवल 14 फसलों की MSP पर खरीद होती थी लेकिन अब 10 और नई फसलों को MSP की सूची में जोड़ा गया है। इस घोषणा का उद्देश्य किसानों को बेहतर मुनाफा दिलाना और उन्हें राहत देना है।
24 फसलें अब होंगी MSP पर खरीदी
केंद्र और राज्य सरकार दोनों मिलकर अब 24 फसलों को MSP पर खरीदेंगी। सरकार की यह योजना विशेष रूप से किसानों को उनके उत्पाद का सही मूल्य दिलाने में मदद करेगी। इससे पहले केवल 14 फसलों को ही MSP पर खरीदा जाता था। अब सरकार द्वारा कुल 24 फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। किसानों को इससे बड़ा फायदा होगा चाहे वे कोई भी फसल उगाएं उन्हें MSP का लाभ मिलेगा।
1 अक्टूबर से खरीफ फसलों की खरीद शुरू
हरियाणा में 1 अक्टूबर 2024 से खरीफ फसलों की खरीदारी शुरू होगी जो 15 नवंबर तक चलेगी। पहले 23 सितंबर से यह प्रक्रिया शुरू होने वाली थी लेकिन बारिश के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया है। राज्य में कुल 241 केंद्रों पर धान की खरीद की जाएगी जबकि बाजरा और मूंग की खरीद के लिए क्रमशः 91 और 38 केंद्र खोले जाएंगे। बाजरा और मूंग की खरीद 1 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच होगी।
धान की एमएसपी और सरकारी तैयारी
केंद्र सरकार ने इस साल सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान के लिए 2320 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। इसके अलावा, बाजरा के लिए 2625 रुपये प्रति क्विंटल MSP निर्धारित किया गया है। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (Haryana State Agricultural Marketing Board) ने किसानों की सहायता के लिए 1800-180-2600 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है ताकि वे आसानी से अपनी समस्याओं का समाधान कर सकें।