delhihighlight

वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ केवी सिंह तथा विधायक अमित सिहाग की मोजूदगी में सिकंदर कुमार Congress में हुए शामिल

 
Congress

वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ केवी सिंह तथा हलका विधायक अमित सिहाग की मौजूदगी में वार्ड नंबर 18 से पार्षद चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे सिकंदर कुमार साथियों सहित कांग्रेस में शामिल हो गए।

डॉ केवी सिंह तथा अमित सिहाग ने पार्टी का पटका पहनाकर व झंडा देकर उनका पार्टी में स्वागत करते हुए पूरा मान सम्मान देने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर डॉ केवी सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो 36 बिरादरी को साथ लेकर चलती है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से हर वर्ग परेशान है और उसने कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना लिया है और कांग्रेस सरकार बनते ही जनहितैषी फैसले लिए जाएंगे ताकि सबका समान विकास हो सके। सिकंदर सिंह ने पार्टी में शामिल होते हुए डॉ सिंह तथा विधायक अमित सिहाग को पार्टी की मजबूती के लिए हर संभव प्रयास करने का विश्वास दिलाया।

उन्होंने कहा कि वो डॉ सिंह तथा अमित सिहाग की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं और कांग्रेस पार्टी ही असल में हर वर्ग की सच्ची हितैषी है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से सहयोग करने का विश्वास दिलाया।