delhihighlight

Sirsa: भाजपा किसानों की सबसे बड़ी दुश्मन, मुआवजे के लिए तरस रहे किसान : मेहता

वीरभान मेहता ने कहा कि भाजपा सरकार तो केवल कांग्रेस की योजनाओं- परियोजनाओं का फीता काटकर झूठी वाहवाही लूटने का काम कर रही है।
 
Sirsa

चंडीगढ़: भाजपा सरकार किसानों की सबसे बड़ी दुश्मन है। किसानों को दुख दर्द के देने के सिवाय इस सरकार ने दूसरा कोई काम नहीं किया। यह बात वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभान मेहता ने कही। जारी बयान में मेहता ने कहा कि पिछले साल हे बरसात से जब किसानों का नरमा खराब हुआ था तब तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों को 15 हजार प्रति एकड के हिसाब से मुआवजा देने का वायदा किया था।

यह वायदा आज तक पूरा नहीं हुआ है। किसान मुआवजे के लिए तरस रहे हैं लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। मेहता ने कहा कि भाजपा शासन में किसानों की जमकर दुर्गति हुई है। कभी फसल बीमा योजना के नाम पर उनको परेशान किया गया तो कभी खाद- बीज के लिए चक्कर कटवाए गए।

उन्होंने कहा कि सरकार की धक्काशाही के चलते किसानों को आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ा। मेहता ने कहा कि किसानों का भला कोई कर सकता है तो वह कांग्रेस पार्टी ही है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले इस पार्टी ने लोगों को गुमराह करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी।

वायदे किए गए कि भाजपा की सरकार बनने पर हर आदमी के खाते में 15 लाख रूपए होंगे। 15 लाख तो दूर 15 नए पैसे भी किसी के अकाउंट में नहीं डाले। कु यह भी वायदा किया कि 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे लेकिन हकीकत यह है कि इस सरकार ने 17 लाख लोगों को नौकरी से बाहर निकालने का काम किया है।

पेट्रोल- डीजल की कीमतें घटा देंगे मंहगाई पर कंट्रोल करेंगे और भी अनेकोनेक वायदे मोदी सरकार ने देश की जनता से किए थे। असली तस्वीर सबके सामने हैं। मंहगाई कम होने की बजाय भाजपा शासन में दिनोंदिन बढ़ी है।

वीरभान मेहता ने कहा कि भाजपा सरकार तो केवल कांग्रेस की योजनाओं- परियोजनाओं का फीता काटकर झूठी वाहवाही लूटने का काम कर रही है। मेहता ने सरकार से मांग की कि वह किसानों को फसली नुकसान का बकाया मुआवजा जल्द दे।