delhihighlight

सिरसा : हॉस्पिटल में डॉक्टरों की अनिश्चवितकालीन हड़ताल शुरू, धरना देकर सरकार के ख़िलाफ की नारेबाजी

डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ ने हॉस्पिटल के गेट समक्ष धरना देकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मांग काफी समय से लंबित है। इस लेकर अब प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। अस्पताल की सभी ओपीडी बंद रहेगी।
 
Indefinite strike

अपनी लंबित मांगों को लेकर सिविल अस्पताल के इमरजेंसी और ओपीडी के डॉक्टर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। यह हड़ताल हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्ाान पर की गई। डॉक्टरों की हड़ताल के कारण सिविल हॉस्पिटल में मारीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ ने हॉस्पिटल के गेट समक्ष धरना देकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मांग काफी समय से लंबित है। इस लेकर अब प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। अस्पताल की सभी ओपीडी बंद रहेगी।

हरियाणा सरकार और स्वास्थ्य विभाग के सभी आलाधिकारियों को इस संबंध में ज्ञापन दिया गया था। ज्ञापन देने के बाद भी अभी तक उनकी मांग पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक उनकी मांग सरकार पूरी नहीं करती बे हड़ताल पर रहेंगे। वहीं हड़ताल के चलते एनएचएम के तहत लगे डॉक्टरों को ड्यूटी पर लगाया गया।

जिस कारण मरीजों को थोड़ी राहत जरूर मिली। बता दें कि डॉक्टर पीजी करने के लिए डॉक्टरों को एक करोड़ का बॉन्ड 50 लाख से कम करने, एसएमओ की सीधी भर्ती नहीं करने, डॉक्टरों को एसीपी और भत्ते केंद्र सरकार के बराबर देने और विशेषज्ञ डॉक्टरों का अलग से कैडर बनाने की मांग कर रहे हैं।