Delhi ka Mousam : दिल्ली में बारिश के बावजूद उमस से राहत नहीं, जानिए आज के मौसम का हाल

Today Delhi Weather : दिल्ली में शुक्रवार को बारिश के बावजूद उमस से आशिंक राहत ही मिली। आद्रता का स्तर चरम पर है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज भी बारिश की संभावना है। शनिवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे जिससे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है लेकिन उमस से राहत मिलने की संभावना कम है।
दिल्ली के आसमान में आज बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ औसत बारिश होने का पूर्वानुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार की तरह ही शनिवार के लिए भी दिल्ली एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि दिल्ली और एनसीआर के किसी भी क्षेत्र में कभी भी बारिश हो सकती है।
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम था।
दिल्ली में शुक्रवार को सापेक्षिक आद्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा यही वजह है कि बारिश के बावजूद लोगों को उमस से बहुत ज्यादा राहत नहीं मिली। बारिश के बाद भी जब आद्रता का स्तर अधिक होता है तो पसीने से भरे लोग उमस का अनुभव करते हैं और राहत महसूस नहीं करते।
मौसम पूर्वानुमान
आईएमडी के अनुसार दिल्ली एनसीआर में 1 अगस्त तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। इससे क्षेत्र में तापमान में गिरावट आने की संभावना है लेकिन उमस के कारण लोगों को बहुत ज्यादा राहत नहीं मिल सकती। बारिश के बावजूद भी आद्रता का स्तर उच्च बना रहेगा जिससे उमस का अनुभव बना रह सकता है।
मौसम का प्रभाव
बारिश के कारण दिल्ली की सड़कों पर पानी भरने की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। खासकर निचले इलाकों में जलभराव की समस्या से लोगों को परेशानी हो सकती है। मौसम विभाग के येलो अलर्ट के अनुसार लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बारिश के समय बाहर निकलने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।
बारिश के कारण दिल्ली के तापमान में थोड़ी गिरावट आने की संभावना है लेकिन उमस के कारण लोगों को ज्यादा राहत नहीं मिलेगी। आद्रता के उच्च स्तर के कारण लोग पसीने से परेशान रह सकते हैं और ठंडक का अनुभव नहीं कर पाएंगे।