delhihighlight

रेलवे ने AC और Sleeper Coach में सोने के लिए बनाए नए नियम, यात्रा से पहले जान लें सबकुछ

AC and sleeper coaches new rules: रेलवे द्वारा हर चीज के लिए नियम बनाए जाते हैं। हम आपको रेलवे के एक ऐसे नियम के बारे में बताएंगे जिसके बारे में बहुत से लोग नहीं जानते होंगे।

 
AC and sleeper coaches new rules

नई दिल्ली: आपने कभी न कभी ट्रेन से यात्रा तो की ही होगी. ट्रेन का सफर बहुत आरामदायक है. ट्रेन से यात्रा करते समय कई बातों का ध्यान रखना होता है यानी रेलवे द्वारा हर चीज के लिए नियम बनाए जाते हैं। हम आपको रेलवे के एक ऐसे नियम के बारे में बताएंगे जिसके बारे में बहुत से लोग नहीं जानते होंगे। आज हम आपको ट्रेन में सोने के नियम बताएंगे रात को कब सोते हैं सुबह कितनी देर सो सकते हैं ये हैं भारतीय रेलवे के नियम।

टीटीई के लिए भी नियम

ट्रेन से यात्रा करते समय रात 10 बजे के बाद कई नियम लागू होते हैं। टीटीई के लिए भी एक नियम है. यानी रात 10 बजे के बाद टिकट चेक करने के नाम पर टीटीई आपको परेशान नहीं कर सकता. इसके अलावा रात 10 बजे के बाद आप ऊंची आवाज में बात नहीं कर सकते. म्यूजिक बजाने वालों को भी सावधान रहना चाहिए. क्योंकि अगर आपने 10 बजे के बाद म्यूजिक बजाया तो आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है. अब बात करते हैं रात को सोने के नियमों के बारे में।

सोने का समय 10 से 6 है

अगर आप ट्रेन में सोना चाहते हैं तो इसका समय रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक है। इस दौरान आपको कोई परेशान नहीं कर सकता. इस दौरान मिडिल बर्थ वाले यात्री अपनी पूरी सीट खोल सकते हैं। इस समय अगर कोई मिडिल बर्थ की सीट खोल दे तो उसे कोई नहीं रोक सकता. अगर इस नींद के दौरान कोई आपको परेशान करता है तो आप शिकायत कर सकते हैं। इस समय आमतौर पर टीटीई टिकट चेक करने नहीं आता है हालांकि अगर यात्रा रात 10 बजे शुरू होती है तो आपका टिकट चेक किया जा सकता है।

अब अगर आप ट्रेन से यात्रा करते हैं तो याद रखें कि आप रात 10 बजे से पहले अपनी मिडिल बर्थ पर नहीं सो सकते। इसके अलावा अगर आपको देर तक जागने की आदत है तो भी आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।