खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे के बाद अब अरविंद अकेला कल्लू का गाना हुआ वायरल, फैंस का दिल जीत रहा है डांस वीडियो

Bhojpuri top hits 2024: भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों एक नया गाना धूम मचा रहा है। 4 दिन पहले रिलीज हुआ अरविंद अकेला कल्लू और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey new song) का गाना ‘आम्रपाली तोहार कजरा’ दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हो रहा है। अब तक इसे 1,70,000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह तेजी से वायरल हो रहा है। गाने में अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu song 2024) और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को खूब सराहा जा रहा है। दोनों ने अपने शानदार डांस मूव्स से गाने में जान डाल दी है। खासतौर पर आम्रपाली दुबे का काले रंग का लहंगा और उनकी खूबसूरत अदाएं फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं। गाने में दोनों का एनर्जी से भरपूर डांस दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रहा है।
सुर म्यूजिक ने किया गाने को रिलीज
‘आम्रपाली तोहार कजरा’ गाने को भोजपुरी (Bhojpuri viral songs) के लोकप्रिय म्यूजिक चैनल सुर म्यूजिक पर अपलोड किया गया है। इस गाने के बोल और संगीत दोनों ही बेहद आकर्षक हैं। यह गाना न सिर्फ यूट्यूब पर बल्कि सोशल मीडिया (Aamrapali Tohar Kajra lyrics) प्लेटफॉर्म्स पर भी ट्रेंड कर रहा है। वीडियो पर कमेंट्स की भरमार है जिसमें फैंस अरविंद और आम्रपाली की केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं।
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स का जादू
अरविंद अकेला कल्लू और आम्रपाली दुबे दोनों ही भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri YouTube trending) के बड़े नाम हैं। अरविंद अपनी दमदार आवाज और अभिनय के लिए जाने जाते हैं वहीं आम्रपाली अपनी खूबसूरत अदाओं और बेहतरीन अभिनय के लिए फैंस के दिलों पर राज करती हैं।
इस गाने में दोनों की जोड़ी ने धमाल मचा दिया है। गाने को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं शानदार हैं। कई दर्शकों ने इसे ‘ब्लॉकबस्टर’ करार दिया है। कमेंट सेक्शन में फैंस ने गाने की तारीफ करते हुए लिखा है कि अरविंद और आम्रपाली (Aamrapali Dubey dance) की जोड़ी ने गाने को खास बना दिया है।
‘आम्रपाली तोहार कजरा’ गाने के बोल बेहद मधुर और कर्णप्रिय हैं। गाने का म्यूजिक एनर्जेटिक है जो डांस के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। अरविंद अकेला कल्लू ने इस गाने में अपनी आवाज दी है जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है। महज 4 दिनों के भीतर इस गाने ने 1,70,000 व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। यह गाना तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं और दोस्तों के साथ शेयर कर रहे हैं।
भोजपुरी गानों की बढ़ती लोकप्रियता
भोजपुरी गानों की लोकप्रियता अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रह गई है। ये गाने अब विदेशों में भी सुने और पसंद किए जा रहे हैं। ‘आम्रपाली तोहार कजरा’ जैसे गाने यह साबित करते हैं कि भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में टैलेंट की कोई कमी नहीं है।